Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : मैट्रिक के टॉप 10 विद्यार्थियों को स्कूल में किया गया सम्मानित

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा में गुरुवार को प्रमुख शुभोजित मुंडा और मुखिया सुमित्रा बास्के की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के 10 टॉपर्स विद्यार्थियों को मेडल ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के टॉपर सुमन मालिक, बुद्धेश्वर मुंडा, मौमिता दासगुप्त, विकास महतो, अर्चना महतो, जयंत बेरा, विष्णु मुर्मू, स्वीटी साव, सरस्वती मुंडा और दिशा साव को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-due-to-the-scorching-heat-people-are-in-trouble-people-are-forced-to-hide-in-their-homes/">घाटशिला

: भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लोग घरों में दुबकने पर मजबूर

इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा गुड़ाबांदा का रिजल्ट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Gudabanda-Prise-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विदित हो कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा का रिजल्ट इस वर्ष शत प्रतिशत रहा है. विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख शुभोजित मुंडा, गुड़ाबांदा पंचायत की मुखिया सुमित्रा बास्के, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, समिति के सदस्य और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही