Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : जंगली हाथी ने 6 दिन में 5 घरों को तोड़ा, वन विभाग बना तमाशबीन

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के कुड़ियान में शुक्रवार को जंगली हाथी ने वार्ड सदस्य विमल मुंडा के घर को तोड़ दिया. पिछले 6 दिनों में हाथियों द्वारा कुल 5 घरों को तोड़ दिया गया है. इससे गुड़ाबांदा क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं. रविवार देर रात को इस जंगली हाथी ने सिंहपुरा में तीन घरों को तोड़ दिया था. इसके बाद बुधवार को मुचरीशोल में एक वृद्धा के घर को तोड़ा. शुक्रवार को इसी हाथी ने कुड़ियान में एक घर को तोड़ दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-logo-and-website-of-sona-devi-university-launched/">जमशेदपुर

: सोना देवी विश्वविद्यालय का लोगो व वेबसाइट हुआ लॉन्च

घरों को तोड़कर घर में रखे अनाज चट कर जा रहे हैं हाथी

हाथी घरों को तोड़कर घर में रखे अनाज चट कर जा रहे हैं. लगातार कई दिनों से हाथी गुड़ाबांदा के ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहे है. वन विभाग के प्रभारी रेंजर दिग्विजय कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग इसमें कुछ नहीं कर सकता. हाथी को जंगल में भोजन नहीं मिलने पर गांव की तरफ आएगा. उन्होंने कहा कि जिसके घर हाथी द्वारा तोड़े गए हैं, उनको आवेदन भरवा कर मुआवजा दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही