Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के प्राकृतिक सौंदर्य और मनोहारी वादियों को देखकर खुश हुए ऑस्ट्रेलिया से आए मेहमान

Hazaribagh : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आए दो मेहमानों पीटर रॉय और मारीचु ने शुक्रवार को हजार बागों के सौंदर्य को निहारा. उन्होंने बताया कि हजारीबाग के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां की हरी भरी वादियों को सोशल मीडिया पर कई बार देख चुके हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें यहां खींच लायी है. उन्होंने हजारीबाग के विभिन्न पर्यटक स्थलों झील, कनहरी पहाड़ी, वन्यजीव अभयारण्य व रोटरी नेत्रालय का भ्रमण किया. शुक्रवार की शाम कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी से संचालित हजारीबाग गोशाला का भ्रमण किया. वहां उन्होंने गोमाता की सेवा की. साथ ही कहा कि धन्य है भारत देश, सौभाग्य हमारा, जो यहां पधारे. विदेशी मेहमानों ने बताया कि हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन उनके मित्र हैं. मौके पर चंद्रप्रकाश जैन ने विदेशी मेहमानों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें हजारीबाग पसंद आया. यह गर्व की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि वो हर छुट्टियां मनाने के लिए यहां आएंगे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bermudi-balughat-could-not-be-inaugurated-due-to-opposition-from-villagers/">धनबाद

: ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं हो सका बरमुड़ी बालूघाट का उद्घाटन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही