Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात : अमित शाह भुज पहुंचे, चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शनिवार को  कच्छ जिले के मुख्यालय भुज पहुंचे.  वे यहां जखौ बंदरगाह का दौरा करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुजरात दौरे पर शाह राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शाह आश्रय शिविरों का भी दौरा करेंगे

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्री कच्छ का दौरा कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री पहले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लेंगे और फिर कच्छ में जखौ बंदरगाह और मांडवी जायेंगे. अधिकारी के अनुसार, शाह आश्रय शिविरों का भी दौरा करेंगे और वहां मौजूद लोगों से मिलेंगे. उन्होंने बताया कि बाद में वह भुज के स्वामी नारायण मंदिर भी जायेंगे और प्रभावित लोगों के बीच वितरित किये जा रहे भोजन एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही