Sports Desk : आईपीएल के 16वें सीजन में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने पंजाब को विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला मोहाली के PCA स्टेडियम में खेला गया. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. शानदार गेंदबी के दम पर पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन पर ही बनाने दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी गुजरात की टीम ने 1 बॉल पहले ही मैच जीत लिया. गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिन 67 ने बनाए. रिद्धिमान साहा 30 रन बनाकर कगिसो रबाडा के शिकार हुए. साई सुदर्शन 19 और हार्दिक पंड्या 8 रन बनाकर आउट हुए.
गुजरात ने की ताबड़तोड़ शुरुआत
154 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने 48 रन की पार्टनरशिप की. साहा 30 रन बनाकर आउट हुए. टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए.
इसे भी पढ़ें : SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP
अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो… [wpse_comments_template]
Leave a Comment