Search

 
 
 

गुजरात : भारत जोड़ो न्याय यात्रा बारदोली में, राहुल गांधी स्वराज आश्रम पहुंचे, सूरत और तापी से होकर गुजरेगी यात्रा

 
Surat :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात चरण के अंतिम दिन रविवार को सूरत में बारदोली के लिए आगे बढ़ी, यहां कांग्रेस नेता ऐतिहासिक स्वराज आश्रम गये. आश्रम का निर्माण 1922 में सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने निवास स्थान के रूप में कराया था और इसका इस्तेमाल बारदोली सत्याग्रह की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने में किया गया था.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महात्मा गांधी 1936 व 1941 में एक माह आश्रम में रुके थे

बारदोली सत्याग्रह तत्कालीन अंग्रेजी हुकूमत की ओर से किसानों पर बढ़ाये गये कर के खिलाफ किसानों का आंदोलन और एक राष्ट्रवादी आंदोलन था. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी 1936 और 1941 में एक माह के लिए इस आश्रम में रुके थे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 57वां और गुजरात में आखिरी दिन है. हम सूरत और तापी जिलों से गुजरेंगे. आज खास बात ये है कि इस दौरान राहुल गांधी स्वराज आश्रम जायेंगे.

दलित, आदिवासी और किसान आंदोलनों से जुड़े 70 सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया

जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रविवार सुबह यात्रा गुजरात में वडोदरा के पास वाधवान जलाशय पहुंची जिसका निर्माण 1909-10 में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने कराया था. उन्होंने कहा कि तब से यह सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का एक अहम निवास स्थान बन गया है. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अपने गुजरात चरण के तीसरे दिन शनिवार को नर्मदा जिले में दलित, आदिवासी और किसान आंदोलनों से जुड़े करीब 70 सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया.

जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम  

भरूच जिले के नेतरंग में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम होगा, जो भारत की संपत्ति और संस्थानों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेगा. कांग्रेस नेता ने कहा, आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम है. यह आपके लिए रास्ता खोलेगा. देश की संपत्ति और इसके संस्थानों में हर भारतीय की भागीदारी सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य है. मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करके रविवार शाम को मुंबई पहुंचेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही