Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात : सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित,  जिलाधिकारी ने की घोषणा

 Surat : गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से अन्य उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लिये जाने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुकेश दलाल को इस सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.  निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटनाक्रम मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाजपा की पहली जीत का प्रतीक है. जिलाधिकारी सह चुनाव अधिकारी सौरभ पारधी ने दलाल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, मैं घोषणा करता हूं कि भाजपा उम्मीदवार मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल को सूरत संसदीय क्षेत्र से सदन के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया जाता है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए सात मई को मतदान प्रस्तावित है

गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए सात मई को मतदान प्रस्तावित है , लेकिन सूरत सीट का नतीजा पहले ही आ जाने के कारण अब उस दिन 25 सीट पर मतदान होगा. सूरत जिला चुनाव कार्यालय के अनुसार दलाल को छोड़कर सूरत लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी आठ उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया जिनमें चार निर्दलीय, तीन छोटे दलों के और बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कुम्भाणी का नामांकन भाजपा के इशारे पर रद्द किया गया

कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया था. कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि कुम्भाणी का नामांकन भाजपा के इशारे पर रद्द किया गया. पार्टी ने कहा कि वह इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी. इससे पहले भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सूरत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहला कमल भेंट किया है. मैं सूरत लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं. भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सभी 26 सीट पर जीत हासिल की थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही