Search

 
 
 

गुजरात : वडोदरा की हरणी झील में स्कूली छात्रों से भरी नाव पलटी, 14 छात्रों व दो शिक्षकों की मौत

 
Ahmedabad : गुजरात के वडोदरा में स्थित हरणी झील में एक नाव के पलट जाने से 14 स्कूली छात्रों व दो शिक्षकों की पानी में डूब कर मौत होने की खबर है. खबरों के अनुसार नाव पर एक निजी स्कूल के 27 छात्र सवार थे. बताया जाता है कि उन्हें बिना लाइफ जैकेट पहनाये ही नाव में बैठाया गया था. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम झील में छात्रों की तलाश कर रही है. खबर लिखे जाने तक नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान जारी था. मौतों का आकड़ा बढ़ सकता है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा, मुझे अभी पता चला है कि स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव के झील में पलट जाने से छह बच्चों की मौत हो गयी. उन्होंने कहा,बचाव अभियान जारी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन कर्मी अन्य एजेंसियों के साथ बचाव कार्य कर रहे हैं.

जिलाधिकारी एबी गोर ने कहा कि नौका में 27 बच्चे सवार थे

वडोदरा के जिलाधिकारी एबी गोर ने कहा कि नौका में 27 बच्चे सवार थे. वडोदरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा, यहां पिकनिक मनाने आये स्कूली छात्रों को ले जा रही नौका दोपहर में हरनी झील में पलट गयी. दमकल कर्मियों ने अब तक सात विद्यार्थियों को बचाया है, जबकि लापता बच्चों की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने कुछ बच्चों को बचा लिया था.

भूपेंद्र पटेल ने नाव पलटने की घटना को लेकर दुख जताया

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने नाव पलटने की घटना को लेकर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है. मैं जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. दयालु ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही