Search

 
 
 

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में हुए शामिल

 
Ahmedabad : गुजरात से एक बड़ी खबर आयी है. गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अर्जुन मोढवाडिया आज मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये. जान लें कि कल सोमवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सीआर पाटिल की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश डेर और मुलुभाई कंडोरिया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 मोढवाडिया 2022 के चुनावों में पोरबंदर से जीत थे 

गांधीनगर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम् में मोढवाडिया ने प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के हाथों भाजपा का पटका पहना.  अर्जुन मोढवाडिया 2022 के चुनावों में पोरबंदर से जीत थे.  उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ने के साथ कांग्रेस के साथ अपना 40 साल का रिश्ता तोड़ लिया था. अर्जुन मोढवाडिया 2004 के गुजरात विधानसभा में पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नेता विपक्ष के पद पर थे.

मोढवाडिया ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की

पार्टी से इस्तीफा देने से  पहले  श्री  मोढवाडिया ने कांग्रेस के उस फैसले की जमकर आलोचना की,  जिसमें कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार की बात कही थी. कांग्रेस के तीनों पूर्व विधायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में दाखिल होने के ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए हैं.  बता दें कि  इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राठवा अपने  पुत्र सहित  समर्थकों के साथ सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही