Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली भाविना को गुजरात सरकार देगी तीन करोड़ रुपये

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को गुजरात सरकार तीन करोड़ रुपये देगी. मैच के दौरान भाविना पटेल चीन की विश्व की नंबर वन खिलाड़ी यिंग झोउ से 3-0 से पराजित हो गई थीं. भाविना गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव की रहने वाली हैं. भाविना दीपा मलिक (रियो पैरालंपिक, 2016) के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि, ‘मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात के मेहसाणा जिले की बेटी भाविना पटेल को पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस में शानदार उपलब्धि से देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि भाविना ने अपने खेल कौशल से गुजरात और भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है. राज्य सरकार की ‘दिव्यांग खेल प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना` के तहत भाविना को प्रोत्साहन के रूप में तीन करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है. इसे भी पढ़ें-IAS">https://lagatar.in/8th-edition-of-ias-dr-manish-ranjans-book/">IAS

डॉ मनीष रंजन की किताब का आया 8वां संस्करण, JPSC सिलेबस पर है आधारित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही