Search

 
 
 

गुजरात : पीएम मोदी ने कहा, 'अपनी आखिरी सांस तक भारत के लोगों की सेवा करूंगा'

National News : प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी में आज भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' का उद्घाटन किया. इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस त्रर्म में उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और आधारशिला रखी.
 
बनासकांठा मेंं पीएम मोदी

National News :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को बनासकांठा में कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक भारत के लोगों की सेवा करेंगे. पीएम का बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उस टिप्पणी के कुछ दिनों बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, मोदी का बाप भी जायेगा.

 

 

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी में आज भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' का उद्घाटन किया. इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस त्रर्म में उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और आधारशिला रखी.

 

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हल्ला बोलते हुए कहा,  कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें देश के मुश्किल दौर से गुजरने पर खुशी मिलती है. प्रधानमंत्री ने कहा,ईरान युद्ध के बाद उन्होंने अफवाहें फैलाईं कि किसानों को खाद नहीं मिलेगी और लोगों को एलपीजी (LPG) नहीं मिलेगी, क्योंकि वे मोदी को बदनाम करना चाहते थे.

 

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और उन्हें सशक्त बनाया है.उन्होंने कहा, "वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खाद की कीमतों में भारी उछाल आया, लेकिन हमारी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया.उन्होंने बताया कि सरकार ने 'पीएम-किसान सम्मान निधि' के तहत छोटे किसानों को 4.5 लाख करोड़ रुपये दिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही