Search

 
 
 

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी आज सेमिकॉन इंडिया 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

 
Gandhi Nagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को सेमीकंडक्टर उद्योग पर आधारित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम सेमीकॉन इंडिया 2023 का गांधीनगर में उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री गुरुवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.            नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

राजकोट में एक जनसभा को भी संबोधित किया

मोदी ने गुरुवार को अपने दौरे के पहले दिन राजकोट शहर के पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया था. उन्होंने राजकोट में एक जनसभा को भी संबोधित किया था. एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन कार्यक्रम भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के अवसरों को रेखांकित करेगा. इसमें एक सूचनात्मक प्रस्तुति दी जाएगी और पैनल चर्चा भी होगी.

तीन दिवसीय सम्मेलन 30 जुलाई को समाप्त होगा

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेटवर्किंग, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और आकर्षक व्यावसायिक संभावनाओं के माध्यम से सेमीकंडक्टर उद्योग को आगे बढ़ाना है. विज्ञप्ति के अनुसार तीन दिवसीय सम्मेलन 30 जुलाई को समाप्त होगा और इस दौरान दुनियाभर के सेमीकंडक्टर चिप, डिस्प्ले फैब, चिप डिजाइन और असेंबलिंग के क्षेत्र के विशेषज्ञ भारत में इस क्षेत्र में उभरते अवसरों पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही