Search

 
 
 

गुजरात : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दाहोद से पंचमहल जिले में गोधरा की ओर बढ़ी

 
 Ahmedabad : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की. यात्रा पड़ोसी पंचमहल जिले में गोधरा की ओर बढ़ी. राहुल गांधी की यात्रा ने कल गुरुवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था. दाहोद जिले के झालोड शहर में लोगों को संबाधित करने के बाद उन्होंने इलाके के एक गांव में रात्रि विश्राम किया था.                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल ने कम्बोई धाम में आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किये

उन्होंने आज शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम में आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किये. बाद में यात्रा आज दाहोद शहर से फिर शुरू हुई. रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने राहुल का स्वागत किया. एक चौराहे पर आदिवासी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का स्वागत किया. राहुल एक खुले वाहन में बैठे थे और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. राहुल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक बड़ा केक भी काटा. खबरों के अनुसार राहुल हालोल शहर जाने से पहले गोधरा में लोगों को संबोधित करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही