Search

 
 
 

गुजरात समाचार के मालिक गिरफ्तार, राहुल ने कहा, लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश

 
Ahmedabad : ED द्वारा गुजरात समाचार के मालिक बाहुबली शाह को गिरफ्तार किये जाने की खबर है. दो दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. राहुल गांधी ने सरकार पर लोकतंत्र की आवाज दबाने आरोप लगाया है. बाहुबली शाह के बड़े भाई और गुजरात समाचार के मैनेजिंग एडिटर श्रेयांश शाह ने जानकारी दी कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों तक उनके ठिकानों की तलाशी ली. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को ईडी के अधिकारी बाहुबली के नाम गिरफ्तारी वारंट लेकर आये और उन्हें अपने साथ ले गये. समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है.  बाहुबली शाह की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया. लिखा कि गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश सिर्फ एक अखबार की नहीं, पूरे लोकतंत्र की आवाज दबाने की एक और साज़िश है. उन्होंने कहा कि जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अख़बारों पर ताले लगाये जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है. राहुल ने कहा बाहुबली शाह की गिरफ्तारी डर की उसी राजनीति का हिस्सा है, जो अब मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है. देश न डंडे से चलेगा, न डर से, भारत चलेगा सच और संविधान से. भाजपा पर भड़के अरविंद केजरीवाल गुजरात समाचार पर हो रही कार्रवाई को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा को निशाने पर लिया. सोशल मीडिया पर लिखा, पिछले 48 घंटों में गुजरात समाचार और गुजरात समाचार टीवी (GSTV) पर इनकम टैक्स विभाग और ईडी के छापे, और फिर उनके मालिक बाहुबलीभाई शाह की गिरफ्तारी, ये सब एक इत्तेफाक नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि ये भाजपा की उस बौखलाहट का संकेत है, जो हर उस आवाज़ को खामोश करना चाहती है जो सच बोलती है, सवाल पूछती है. देश और गुजरात की जनता बहुत जल्द इस तानाशाही का जवाब देगी. इसे भी पढ़ें : INDIA">https://lagatar.in/chidambaram-does-not-trust-the-existence-of-india-alliance-bjp-cornered-congress/">INDIA

अलायंस के वजूद पर चिदंबरम को भरोसा नहीं, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही