Search

 
 
 

गुजरात की महिला ने रांची में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 
  Ranchi :  गुजरात की एक महिला द्वारा रांची में आत्महत्या कर लिये जाने की खबर है. यह घटना गुरुवार को पंडरा में घटी है. यहां गुजरात की रहने वाली पूजा कुमारी नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने पिछले साल दिसंबर माह में शादी की थी. इसके बाद से पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित देवी मंडप रोड में रह रही थी. इस घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी गयी है. जानकारी मिलने पर उसके परिजन रांची पहुंच रहे हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले  की जांच में जुट गयी.  पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की सही जानकारी सामने आ पायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही