Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Advertisement
Advertisement
Gumla: पुलिस ने लोहरदगा रोड गुमला स्थित होटल बिंदेश के समीप से ब्राउन शुगर बेच रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने बताया कि दोनों आरोपी सिसई रोड निवासी अंशुल राज और चेटर निवासी राजेंद्र साहू हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया हदै. एसडीपीओ ने बताया कि इनके पास से 1.81 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक छोटा तराजू और ब्राउन शुगर पीने के लिए रोल किया हुआ 10-10 रुपये का नोट दो पीस बरामद किया गया है. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब ₹20 हजार है. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/government-will-take-legal-action-against-media-organizations-linking-chief-ministers-name-with-the-main-accused-in-ed-raid/">ईडी

की छापेमारी में मुख्य आरोपी के साथ मुख्यमंत्री का नाम जोड़ने वाले मीडिया संस्थानों पर सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई

अवैध नशापान के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया था. जिसमें उनके अलावा पुअनि मो. मुजम्मिल, दिलीप टुडू सहित पुलिस के जवान शामिल थे. छापेमारी टीम ने दोनों युवकों को होटल बिंदेश के समीप से धर दबोचा. दो दिन पूर्व पुलिस ने खरका पुल के समीप से ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में दो अन्य युवकों को जेल भेजा गया था. एसडीपीओ ने कहा कि अवैध नशा पान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और जो भी इससे जुड़े होंगे उन्हें नहीं बख्शा जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही