Search

गुमला और रांची पुलिस को मिली सफलता, तीन वाहन चोर गिरफ्तार

  • तीनों की निशानदेही पर 12 बाइक और एक कार जब्त
  • चोरी कांड में प्रेमी युगल भी शामिल, बताया जा रहा मास्टर माइंड
Gumla : गुमला और रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन कार और बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. दो की गिरफ्तारी गुमला और एक की गिरफ्तारी रांची से हुई है. तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 12 बाइक और एक कार बरामद की है. जब्त स्विफ्ट कार पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है. गुमला पुलिस ने जिन दो को गिरफ्तार किया है वह प्रेमी युगल और चोरी कांड के मास्टर माइंड बताये जा रहे हैं. वहीं रांची पुलिस ने भी एक मास्टर माइंड को दबोचा है. तीनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. तीनों की निशानदेही पर पुलिस रांची और गुमला के अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर रही है. पुलिस को यकीन है कि अभी और कई चोरी के वाहन बरामद हो सकते हैं. वहीं कई चोरों के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG

NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp