Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: सेना के जवान की धारदार हथियार से मारकर हत्या, पत्नी गंभीर

Gumla : सेना के जवान की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली में बुधवार की देर रात हुई है. जहां चार से पांच की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने आर्मी जवान परना उरांव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में आर्मी जवान की घटनास्थल पर ही मौत गई. आर्मी जवान की पत्नी बुद्धेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुद्धेश्वरी देवी को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - काउंसिल">https://lagatar.in/strong-stand-of-the-council-sought-information-of-7-including-senior-advocate-anil-sinha-nilesh-agarwal-appearing-in-the-court/">काउंसिल

का कड़ा रुख, कोर्ट में अपियर होने वाले सीनियर एडवोकेट अनिल सिन्हा, निलेश अग्रवाल समेत 7 की मांगी जानकारी

छुट्टी पर आया था जवान

जानकारी के मुताबिक, आर्मी जवान परना उरांव दिल्ली में कार्यरत है और बीते पांच जनवरी को छुट्टी में घर आए थे. बुधवार की रात परना उरांव, पत्नी बुद्धेश्वरी देवी और तीन साल के बच्चे के साथ भोजन किया और सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधी पहुंचा और सेना के जवान पर हमला कर दिया. बीच बचाव करने पहुंची आर्मी जवान की पत्नी बुद्धेश्वरी देवी पर भी हमला कर दिया. जिसमें बुद्धेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर रूप से घायल बुद्धेश्वरी देवी को होश हुआ तो देखा कि उसका पति छटपटा रहा है. बुद्धेश्वरी ने अपने रिश्तेदार को फोन पर घटना की सूचना दी. आनन-फानन में रिश्तेदार पहुंचे और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परना उरांव को मृत घोषित कर दिया.

पहले भी हुआ था हमला

परना उरांव पर 15 जून 2022 को भी अज्ञात अपराधियों ने हमला किया था. इसकी शिकायत परना में गुमला थाने में की थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. इसे भी पढ़ें - 21.65">https://lagatar.in/investigation-more-than-21-crore-embezzlement-case-completed-accused-will-be-heard-soon-on-punishment-points/">21.65

करोड़ गबन मामले की जांच पूरी, अभियुक्तों को सजा बिंदुओं पर जल्द होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही