Search

 
 
 

गुमला : स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 साल की बच्ची की मौत

जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बसिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास स्कूली बच्चों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया.
 

Gumla :  जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बसिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास स्कूली बच्चों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया.

 

इस हादसे में आकांक्षा कुमारी (9 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अलमा केरकेट्टा (8 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी आकांक्षा अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रही थी. रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया. वहीं अलमा की गंभीर हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.  

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही