Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: हाथ में फटा बम, स्कूली बच्चा बुरी तरह झुलसा

Gumla: खेल-खेल में बच्चे के हाथ में बम फट गया. इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गया. उसका चेहरा झुलस गया, साथ ही उसकी उंगली के चिथड़े उड़ गए. घटना नक्सल प्रभावित लुपूंगपाट की है. बच्चे का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. बच्चे का नाम आदित्य असुर और उसके पिता का नाम विनय असुर बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- बाजार">https://lagatar.in/tuesday-in-the-market-sensex-closed-with-a-jump-of-600-points/">बाजार

में मंगल, 600 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स बंद

क्या है मामला

पीड़ित बच्चा आदित्य असुर के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल जाने के दौरान रास्ते में उसे एक बम मिला था. जिसे उसने एक झाड़ी में छिपा दिया. शनिवार को वह स्कूल नहीं गया था और रविवार को स्कूल बंद था. सोमवार को जब वह स्कूल गया तो लौटते वक्त झाड़ी में झुपाए बम को वह साथ लेकर आया. घायल छात्र के अनुसार, बम हरा रंग का था. शाम को जब बम फोड़ने के लिए उसमें आग लगाई तो उसके बाद वह उसे फेंक नहीं पाया और हाथ में ही बम फट गया. बारूद के छींटे से उसका पूरा चेहरा और पैर बुरी तरह जल गए और हाथ की अंगुली के चिथडे़ उड़ गए. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rotaract-club-of-karim-city-college-celebrated-valentines-day-by-providing-food-to-250-people/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने 250 लोगों को भोजन कराकर मनाया ”वैलेंटाइन डे”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही