Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमलाः 200 रुपए के लिए बहनोई ने कर दी साली की हत्या

तीजवा लोहरा नशे की हालत में घर लौटा और अपनी साली सलमा से मुर्गा खरीदने के लिए 200 रुपए की मांग की. इनकार करने पर उसने टांगी सलमा पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Gumla : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के जोकारी गांव में 200 रुपए के मामूली विवाद में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बहनोई तीजवा लोहरा पर लगा है, जिसने टांगी से वार कर अपनी साली सलमा देवी की जान ले ली. जानकारी के अनुसार, बद्री करमटोली निवासी तीजवा लोहरा पिछले डेढ़ महीने से अपनी ससुराल में रह रहा था. बुधवार देर शाम वह नशे की हालत में घर लौटा और अपनी साली सलमा देवी से मुर्गा खरीदने के लिए 200 रुपए की मांग की. जब सलमा ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में तीजवा ने टांगी उठा ली और सलमा पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद तीजवा मौके से फरार हो गया. देर रात जब सलमा का पति घर लौटा, तो उसे घटना की जानकारी मिली. उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी तीजवा लोहरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस घटना से गांव में गम का माहौल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही