Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : पांच वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Gumla :  जिले के बसिया थाना क्षेत्र के बंबियारी गांव में बुधवार सुबह पांच वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.  पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.  पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. (पढ़ें, रामचरित">https://lagatar.in/ramcharit-manas-controversy-hazratganj-police-filed-charge-sheet-against-swami-prasad-maurya/">रामचरित

मानस विवाद : स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की)

आंगनबाड़ी केंद्र जाते समय आरोपी ने धारदार हथियार से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, रंजीत सिंह की बेटी रितिका अपने घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी. तभी धारदार हथियार से उसके गले पर वार किया गया. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये. आनन-फानन में बच्ची को रेफरल अस्पताल बसिया पहंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : चापानलों">https://lagatar.in/forced-to-drink-the-red-water-of-chapanal/">चापानलों

का लाल पानी पीने को मजबूर
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही