Search

 
 
 

गुमला : लूटपाट के दौरान चौकीदार के मां की हत्या,एक अपराधी पकड़ा गया

 
Gumla : लूटपाट के दौरान चौकीदार के मां की हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के कामडारा थाना क्षेत्र तुरबूल चौक की है. जहां बैंक से पैसा निकाल कर लौट रही चौकीदार की मां मोनिका बारला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी और अपराधी पैसे लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कामडारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा. मोनिका बारला का पुत्र लुईस बारला कामडारा थाना में चौकीदार के पद पर है. पुलिस इस हत्या केस की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, मोनिका बारला पैसे निकालने के लिये बैंक ऑफ इंडिया की भागीडेरा शाखा में अकेली ही गई थी. बैंक से पैसा निकालने के बाद वो घर वापस लौट रही थी. उनकी सास तुरबूल चौक से पगडंडी के सहारे पैदल ही अपने घर रायबा खास जाने लगी. इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उसे दबोच लिया. अपनी जान बचाने के लिये वृद्धा खेत में काफी दूर तक भागने का प्रयास किया. लेकिन भी वह कामयाब नहीं हो पायी. आखिर में अपराधियों ने पत्थर से कूचकर खेत में उसकी हत्या कर दी और अपराधी थैली में रखे 15 हजार रुपये और पासबुक लेकर फरार हो गये.

पकड़ा गया एक युवक

इसी बीच पास के कुएं पर नहा रही एक महिला ने इस घटना को देखा और तत्काल तुरबूल चौक के पास मौजूद लोगों को घटना की सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में एक युवक को पकड़ लिया और कामडारा पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. हिरासत में लिये गये युवक से पुलिस पूछताछ की जा रही है. युवक की निशानदेही पर घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए कामडारा पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-hearing-on-bachchu-yadavs-bail-completed-in-high-court-verdict-reserved/">रांची:

बच्चू यादव की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही