Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: रामनवमी मेला देखकर लौट रही आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

Gumla: गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है. पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है, जो रामनवमी का मेला देखकर घर लौट रही थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Gumla: गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है. पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है, जो रामनवमी का मेला देखकर घर लौट रही थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ मेला देखकर घर वापस आ रही थी. इसी बीच अचानक आए आंधी-तूफान के कारण अफरा-तफरी मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. भागने के क्रम में छात्रा फिसलकर गिर गई, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई.

 

चोट के कारण वह चलने में असमर्थ थी और अपनी सहेलियों से बिछड़ गई. वह मदद के लिए एक घर के पास रुकी थी, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. उन्होंने छात्रा को "बहन" कहकर संबोधित किया और सुरक्षित घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बिठा लिया.

 

आरोपी छात्रा को उसके घर ले जाने के बजाय एक सुनसान स्थान पर स्थित अंधेरे कमरे में ले गए. वहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई.

 

शनिवार (28 मार्च) को परिजनों ने घाघरा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को मामले की लिखित जानकारी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही