Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : कस्तूरबा विद्यालय की आठवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म

Gumla : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार रात सदर अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया. घटना के बाद महिला थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनायी गयी. जांच टीम में शामिल डीईओ सुनील शेखर, अतिरिक्त जिला पदाधिकारी पीयूष कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित्रा तिर्की और लेखा पदाधिकारी एसएस माधुरी मिंज शनिवार को स्कूल पहुंचे.

चाचा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीया छात्रा का अपने चाचा से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सूचना है कि चाचा पहले से शादीशुदा है. इस मामले को लेकर गांव में 16 जुलाई 2022 को बैठक भी हुई थी, जिसमें दोनों से बांड लिखा कर अलग रहने की हिदायत दी गई थी. दोबारा पकड़े जाने पर दस लाख रुपए जुर्माना वसूलने की बात हुई थी. इसके बाद छात्रा का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दो अगस्त 2022 को एडमिशन करा दिया गया था. शुक्रवार की रात छात्रा को पेट दर्द की शिकायत हुई. उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला. यहां नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने बच्ची को जन्म दिया.
इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-result-of-panchayat-secretary-1542-candidates-passed/">BREAKING

: पंचायत सचिव का र‍िजल्‍ट जारी, 1542 अभ्‍यर्थी पास 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही