Search

 
 
 

गुमलाः मंत्री बस व कार में टक्कर, कार सवार तीन की मौत

 
Lagatar Correspondent  Gumla: गुमला-रांची नेशनल हाईवे में खोरा के समीप यात्री बस मंत्री  और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार भिखमपुर बरवाडीह निवासी फादर थेयोदर कुजूर, सिस्टर निर्मला कुजूर और आठ वर्षीय छात्र केविन कुजूर कार में सवार होकर रांची से गुमला आ रहे थे. मंत्री बस सवारी लेकर गुमला से रांची की ओर जा रही थी. खोरा के समीप यात्री बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार तीनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसआई मुंशी रमाकांत सिंह घटना स्थल पहुंचे और तीनों को को लेकर सदर सदर अस्पताल पहुंचे. वहां  डॉक्टर ने जांच कर तीनों को मृत घोषित कर दिया. घटना में जैस्मिन कुजूर गंभीर रूप से घायल है. उनका दोनों पैर टूट गया है और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही