Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जागरूकता कार्यक्रम, निशाने पर मोदी सरकार

Advertisement
Advertisement
Bharno: प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जागरूकता चौपाल का आयोजन किया. प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर उरांव की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस के विधान सभा प्रभारी शिव कुमार भगत ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है. भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है. इस सरकार में गरीब और भी गरीब अमीर और भी अमीर होता जा रहा है. आज पेट्रोल के भाव मे किरोसिन तेल बेचा जा रहा है. कॉंग्रेस के समय ऐसी स्थिति नही थी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-decision-50000-assistant-teachers-will-be-appointed-in-primary-and-middle-schools/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 50,000 सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति

लोगों को छल रही भाजपा सरकार-शाही

मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पतितपावन शाही ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को छलने का कार्य कर रही है. अभी पीएम आवास के लिए लाभुकों को एक लाख 35 हजार मिलता है,जो एक रहने लायक बनाने के लिये काफी नही है. भाजपा के नीतियों से छड़ सीमेंट के भाव आग उगल रहे हैं. वहीं प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा भाजपा सरकार में महंगाई के साथ साथ बेरोजगारी पलायन, भ्रष्टाचार चरम पर है. किसान भी कृषि सामग्री की दाम बढ़ने से त्राहिमाम कर रहे हैं. ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. मौके पर आशीष नाथ शाहदेव, जहांगीर आलम, साबिर फराश, सानुल मियां, आजाद अंसारी, जुगल उरांव, बैबुल मियां, संदीप उरांव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही