Search

 
 
 

गुमला : भाकपा माओवादी नेहरू मुंडा मरवा गांव से गिरफ्तार

 
Gumla :  भाकपा माओवादी नेहरू मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी को गुप्ता सूचना मिली थी कि घोर उग्रवाद प्रभावित मरवा गांव का निवासी और माओवादी समर्थक नेहरू मुंडा सक्रिय है. साथ ही वो कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र ग्रामीणों को भाकपा माओवादी संगठन का समर्थन करने के लिए डरा-धमका रहा है. एसपी के निर्देश पर कुरूमगढ़ थाना थाना के पदाधिकारी और कुरूमगढ़ सैट-13 सशस्त्र बल ने छापेमारी की और मरवा गांव से नेहरू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया. नेहरू मुंडा ने पूर्व में नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया है कि वह उग्रवादियों को राशन और पुलिस गतिविधियों की जानकारी देता है. नेहरु मुंडा के खिलाफ कुरूमगढ़ थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही