Search

गुमला : अपराधियों ने घर में घुसकर दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

Gumla :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास अपराधियों ने घर में घुसकर दो युवकों को गोली मार दी. यह घटना शुक्रवार की देर रात की है. इस घटना में 18 वर्षीय राहिल अमन (पिता ललन खान) और 22 वर्षीय इमरान खान (पिता सलीम खान) घायल हो गये. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों ने स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने राहिल और इमरान को रिम्स रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, एक युवक के हाथ में और दूसरे के कमर में गोली फंसी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सली संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. (पढ़ें, तिलैया">https://lagatar.in/selection-of-2-children-of-si-of-tilaiya-police-station-in-sainik-school-success-in-first-attempt/">तिलैया

थाना के एसआई के 2 बच्चों का सैनिक स्कूल में चयन, पहले प्रयास में मिली सफलता)

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधियों ने घर में घुसकर युवकों को गोली मारी और मौके पर फरार हो गये. घटना के बाद परिजनों ने चैनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गयी. बताया जा रहा है कि इस घटना में शामिल एक अपराधी की पहचान हो चुकी है. वह बरवे नगर चैनपुर का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-police-caught-22-people-red-handed-gambling-from-a-locked-house/">कोडरमा

: बंद पड़े घर से पुलिस ने 22 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp