Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: डीटीओ ने 5 ट्रकों समेत 10 वाहनों को किया जब्त, 15 हजार वसूला गया फाइन

Advertisement
Advertisement
Gumla:  परिवहन विभाग ने जांच अभियान चलाकर कई गाड़ियों से फाइन वसूला. डीटीओ विजय सिंह बिरुआ की अगुवाई में वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 10 वाहन सीज कर घाघरा थाना परिसर में रखा गया है. अभियान के दौरान छोटी बड़ी सभी गाड़ियों की जांच परिवहन विभाग द्वारा की गई. जिनसे बतौर जुर्माना 15 हजार रूपये राजस्व वसूली की गई. जांच के दौरान पांच ट्रक,दो मालवाहक पिकअप, दो ऑटो व एक ट्रैक्टर को आवश्यक कागजात नही होने के कारण सीज किया गया. इसे भी पढ़ें-प्रेम">https://lagatar.in/both-ak-47-and-bullets-recovered-from-prem-prakashs-ranchi-district-force-jawan-both-suspended/">प्रेम

प्रकाश के यहां से बरामद दोनों एके-47 और गोलियां रांची जिला बल के जवान की, दोनों सस्पेंड

सड़क सुरक्षा पर जोर

इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन के प्रति लोग जागरूक बनें. वाहन जांच अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस, पॉल्यूशन, इंसुरेंस ,परमिट सहित विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. जो डिफाल्टर पाए गये उनसे फाइन काटी गई. जो फाइन नहीं जमा कर रहे हैं उनकी गाड़ी सीज की गई. मौके पर बीडीओ विष्णु देव कच्छप, एमभीआई रॉबिन अजय सिंह, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी सड़क सुरक्षा के प्रभास कुमार, अश्विनी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही