Search

 
 
 

गुमला : स्कूल जा रही बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 
Gumla : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. शनिवार को ही आरोपी ने स्कूल जा रही बच्ची को अगवा किया. जिसके बाद दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें - बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बच्ची अपनी दोस्त के साथ साइकिल से स्कूल से जा रही थी. बच्ची साइकिल के पीछे सीट पर बैठी थी और उसकी सहेली साइकिल चला रही थी. इसी दौरान बगल के गांव के रहने वाले पंकज उरांव ने दिन दहाड़े साइकिल के पीछे बैठी बच्ची को उठा कर ले गया और उसके साथ घृणित कृत्य को अंजाम दिया. इधर नाबालिग की दोस्त वहां से भागते हुए स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी शिक्षकों को दी. बच्ची के अगवा कर लिए जाने की खबर मिलते ही शिक्षक और परिजन बच्ची को ढूंढने निकले. करीब एक घंटे बाद नाबालिग बच्ची रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया. जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ घाघरा थाना पहुंचे और नामजद केस दर्ज कराया. केस दर्ज कर घघरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/chatra-sp-inaugurated-the-city-control-room-monitoring-will-be-kept-for-24-hours/">चतरा

एसपी ने किया शहर नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन, 24 घंटे रखी जाएगी निगरानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही