Search

 
 
 

Gumla : स्वर्ण व्यवसायी से 30 लाख के आभूषणों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश

Gumla : जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने व्यवसायी से करीब 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।
 

Gumla : जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने व्यवसायी से करीब 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया. वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई.

जानकारी के अनुसार, पालकोट मुख्य बाजार स्थित माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी रोज की तरह मंगलवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद अपराधियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया.

Uploaded Image

अपराधियों ने पिस्तौल तानकर मनीष सोनी को जान से मारने की धमकी दी और उनके पास मौजूद आभूषणों से भरा बैग छीन लिया. व्यवसायी द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

 

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही