Search

 
 
 

गुमला: पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकला था, पेड़ से लटका मिला शव

Gumla: गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र के छोटांगपाठ जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान छोटांगपाठ निवासी फूलदेव असुर के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लापता था.
 

Gumla: गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र के छोटांगपाठ जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान छोटांगपाठ निवासी फूलदेव असुर के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लापता था.

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा. परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के साथ गांव के लोग भी उसकी खोजबीन में जुटे थे.

 

शनिवार दोपहर जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों की नजर जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे लटके शव पर पड़ी. पास जाकर पहचान करने पर वह फूलदेव असुर निकला. ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और गुरदरी थाना पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया. सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

 

पुलिस के मुताबिक मृतक की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है. युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही