Search

 
 
 

गुमला : पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की, गिरफ्तार

 
Gumla :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार टांड के समीप बुधवार देर रात पति ने पत्नी की चापड़ से  गला काटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी पति अमित टोप्पो को पुलिस ने गुरुवार सुबह को मनसा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मंजुला टोप्पो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-prayed-for-peace-and-peace-after-offering-prayers-on-eid-ul-azha/">रामगढ़

: ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर अमन-शांति की दुआ मांगी)

दोनों के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता था

जानकारी के मुताबिक, अमित टोप्पो और मंजुला टोप्पो के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था. इसके कारण मंजुला अपने मायके रामपुर में रहती थी. बुधवार की सुबह अमित टोप्पो रामपुर से अपनी पत्नी को समझा बुझाकर चैनपुर लाया था. वहीं देर रात उसने चापड़ से गर्दन पर लगातार वार कर मंजुला की निर्मम हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : बड़ा">https://lagatar.in/big-accident-averted-rajdhani-express-engines-current-wire-broke-and-fell/">बड़ा

हादसा टला! राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का करेंट वायर टूटकर गिरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही