Search

 
 
 

गुमला : करोड़ों रूपये और सोना भरे 5 बैग बरामद होने की सूचना, IT टीम कर रही जांच

 
Gumla : गुमला पुलिस द्वारा करोड़ों रुपया बरामद किए जाने की सूचना है.जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्ता बस से पांच बड़े बैग बरामद किए हैं. इस बैग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को भी पकड़ा है. बताया जा रहा है कि सभी बैग में करोड़ों रुपये भरे हैं. इस मामले में गुमला के एसपी एहतेशाम वकारीब से बात करने पर उन्होंने बताया एक बस से पांच बैग बरामद किया गया है और एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है. बैग को सील कर दिया गया है और आयकर विभाग की टीम की इसकी सूचना दी गई है. आयकर विभाग अधिकारी की मौजूदगी में बैग को खोला जाएगा, इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें -BIG">https://lagatar.in/big-breaking-former-mla-mamta-devi-gets-bail-from-hc-in-gola-case-clear-way-to-come-out-of-jail/">BIG

BREAKING :पूर्व MLA ममता देवी को गोला केस में HC से मिली बेल, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

गया से राउरकेला जाती है गुप्ता बस

बता दें कि गुप्ता बस गया से गुमला, सिमडेगा होते हुए राउरकेला तक जाती है. सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि वह इन पैसों को लेकर दिल्ली से आ रहा है. इस बैग में ठोस धातु जैसी कोई चीज भी महसूस हो रही है, संभावना है कि इसमें सोने भी भरे हों. दिल्ली के बड़े कारोबारी के पास यह पैसे थे, जिसके पास से तीन लोगों ने मिलकर इस पैसे को गायब कर दिया. ट्रेन से वह डाल्टेनगंज पहुंचे, जिसके बाद वह गुप्ता बस से राउरकेला जा रहे थे. तीन में से दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गये, जबकि एक व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है. इसे भी पढ़ें -पलामू:">https://lagatar.in/palamu-raghuvar-das-attacks-hemant-soren-says-states-legal-system-has-collapsed/">पलामू:

रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा राज्य में काननू व्यवस्था ध्वस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही