Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में फैसला, 4 दोषियों को 20-20 साल की सजा

Advertisement
Advertisement
Gumla: नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में पोक्सो कोर्ट ने सजा सुनाई है. 4 आरोपियों को 20-20 साल की सजा दी गई है. सिविल कोर्ट के एडीजे-4 (स्पेशल पोक्सो कोर्ट) अंजनी अनुज की कोर्ट ने नाबालिग के साथ गैंगरेप के चार आरोपियों बंधन उरांव, महेश उरांव, रविंद्र उरांव और दीपक गोप को 20-20 साल की सजा सुनाई. चारों पर धारा 376डी के तहत 20-20 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी. इसे भी पढ़ें-गुमला:">https://lagatar.in/gumla-2-youths-arrested-with-brown-sugar-police-caught-red-handed/">गुमला:

ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

घटना 13 फरवरी 2019 की

गैंगरेप की यह घटना 13 फरवरी 2019 की है. जानकारी के अनुसार पीड़िता एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने अपनी बड़ी बहन के घर गई थी. घटना की रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान चारों आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया. इसके बाद घर से कुछ दूर ले जाकर सभी ने उसके साथ रेप किया. दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता किसी तरह बचकर भाग निकली. भागने के दौरान गड्ढे में गिरने से उसका दाहिना हाथ टूट गया था, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. अस्पताल में इलाज के बाद 20 फरवरी को उसने चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. कोर्ट में उपलब्ध साक्ष्य और गवाही के आधार पर चारों आरोपियों को दोषी करार देते 20-20 साल की सजा सुनाई गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही