Search

 
 
 

प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप के तीनों वर्गों में गुमला ने फाइनल में बनाई जगह

 
Ranchi : प्रमंडल स्तरीय 62 वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में गुमला ने फाइनल में बनाई जगह बनाई है. फाइनल मुकाबले में बालक के दोनों वर्गों में रांची और गुमला की ने टीम ने अपना स्थान पक्का किया. वहीं बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला सिमडेगा और गुमला के बीच खेला जाएगा. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिला रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा की अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका कुल तीन वर्गों में पंद्रह टीमें के बीच चल रही इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला सेमीफाइनल मैच अंडर 14 बालक वर्ग में संत इग्नियुस हाई स्कूल गुमला ने संत जोसेफ हाई स्कूल कर्रा खूंटी को 3-1 से और दूसरे सेमीफाइनल में बेथनी कान्वेंट रांची ने संत रेजिडेंशियल हाई स्कूल लोहरदगा को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. अंडर 17 बालक वर्ग का पहले सेमीफाइनल मैच में संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला ने एसएस प्लस टू हाई स्कूल कोलेबिरा सिमडेगा को 5-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में रमेश सिंह मुंडा हाई स्कूल बुंडू रांची ने संत रेसिडेंसियल हाई स्कूल लोहरदगा को 7-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया. अंडर 17 बालिका वर्ग में पहले सेमीफाइनल में केजीबीवी टांगर सिमडेगा ने ट्रायब्रेकर मुकाबले में उच्च विद्यालय लोहरदगा को 3-2 से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में संत पिएस उच्च विद्यालय रामपुर गुमला ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुम्हरिया रांची को ट्रायब्रेकर में 2-1 हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का पहला फाइनल 2 अगस्त को अंडर 14 बालक का सुबह 9 बजे, दूसरा फाइनल अंडर 17 बालिका का 10:30 बजे तथा तीसरा फाइनल अंडर 17 बालक का 12 बजे खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें – विश्व">https://lagatar.in/world-cycling-championship-shailendra-pathak-of-jharkhand-leaves-for-scotland/">विश्व

साइकिलिंग चैंपियनशिप : झारखंड के शैलेंद्र पाठक स्कॉटलैंड रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही