Gumla: केन्द्रीय विद्यालय गुमला में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं कार्यों की समीक्षा की गई.
इसे भी पढ़ें:
साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक उपलब्धियों, जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही खरीदारी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों, अस्थायी एवं निर्माणाधीन भवन से संबंधित रिपोर्ट तथा पुराने एवं अनुपयोगी सामग्रियों के नियमानुसार निस्तारण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए, आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला लेखा पदाधिकारी प्रदीप टोप्पो, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. डी. सुम्बराई, कार्तिक उरांव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रतिनिधि ईशा बेला होरो, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण के प्रतिनिधि सुरेश उरांव, क्षेत्रीय लोकगायक अभिमन्यु नायक, अभिभावक प्रतिनिधि अनीता मिंज एवं जियाउल हसन, केन्द्रीय विद्यालय गुमला की प्राचार्य शीला तिग्गा, शिक्षक जय प्रकाश जोशी, क्लेमेंट इंदवार, दिव्य ज्योति सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

