Gumla: जिला में सड़क निर्माण कार्यस्थल पर उग्रवादियों ने हमला किया है. यह घटना मंगलवार की सुबह करीब चार बजे हुई है. जहां उग्रवादियों ने बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला कर दिया. इस दौरान कई गाड़ियों का शीशा तोड़ डाले गये. कैंप में सो रहे कर्मचारियों को पीटा गया है. बताया जा रहा है कि सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे. लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया. उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे. उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की नींद टूट गयी. इसके बाद उग्रवादी सभी कर्मचारियों को घेरकर पीटने लगे. छह कर्मचारियों को चोट लगी है. बाकी कर्मचारी उग्रवादी हमला सुनते ही कैंप से भाग खड़े हुए. अभी तक कई फरार कर्मचारी कैंप में वापस नहीं लौटे हैं.
इसे भी पढ़ें - शराब">https://lagatar.in/liquor-policy-case-supreme-court-grants-bail-to-brs-leader-kavita/">शराब
नीति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता कविता को जमानत दी 60 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण कार्य
बसिया प्रखंड के पोकटा गांव के समीप विनोद जैन कंस्ट्रक्शन द्वारा 60 करोड़ की लागत पुल बनवाया जा रहा है. पुल का काम अधूरा है. सूचना के अनुसार, उग्रवादियों ने 40 लाख रुपये लेवी की मांग की थी. लेवी नहीं मिलने के बाद मंगलवार की सुबह नारेकेला जंगल की ओर से एक दर्जन उग्रवादी पुल निर्माण स्थल के समीप बने कैंप पर पहुंचे और हमला कर दिया.
इसे भी पढ़ें - प्लास्टिक">https://lagatar.in/actress-ayesha-takias-face-is-spoiled-due-to-plastic-surgery-fans-are-trolling/">प्लास्टिक
सर्जरी से एक्ट्रेस आयशा टाकिया का फेस खराब, फैंस कर रहे ट्रोल [wpse_comments_template]
Leave a Comment