Gumla : गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में बीते 28 दिसंबर तीन युवकों ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनों ने पुलिस की पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुप बेक (19 वर्षीय), उसका बड़ा भाई अनिल बेक (20 वर्षीय) और रोबिन लकड़ा (22 वर्षीय) के रूप में हुई है.
गुमला : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गये जेल
Last Updated: Dec 31, 2024 12:00 AM (IST)