Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : नाबालिग की हो रही थी शादी, मौके पर पहुंच BDO ने रोका

Advertisement
Advertisement
Gumla: सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु खोपाटाली गांव में एक नाबालिग बच्ची की शादी की जा रही था. चाईल्ड लाइन और जिला प्रशासन की सक्रियता से लड़की बाल विवाह से बच गई. बताया जा रहा है कि चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि पुग्गु खोपाटाली गांव में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है. इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई. फिर बीडीओ के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह को रोक दिया. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/mark-zuckerberg-lost-31-billion-in-one-day-slipped-to-10th-place-in-the-list-of-rich/">एक

दिन में मार्क जुकरबर्ग को 31 अरब डॉलर की चपत, रईसों की लिस्ट में 10वें स्थान पर फिसले

 16 साल की लड़की की हो रही थी शादी

पुग्गु खोपाटोली गांव का करमा उरांव आदिवासी रीति रिवाज से अपनी 16 साल की बेटी की शादी करा रहा था. शादी में शामिल होने के लिए मेहमान भी पहुंच गए थे. इसी बीच किसी ने बाल विवाह की सूचना जिला चाइल्ड लाइन को दी. फिर चाइल्ड लाइन की टीम और बीडीओ के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शादी को रोक दिया. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/aparna-yadav-showed-attitude-when-raised-slogans-of-akhilesh-in-the-meeting-said-sps-goons-are-begging-for-life-in-yogi-raj/">

 सभा में अखिलेश के नारे लगने पर अपर्णा यादव ने दिखाये तेवर,  कहा, सपा के गुंडे योगी राज में जान की भीख मांग रहे हैं

 गरीबी के कारण छूट गई थी पढ़ाई

जिस बच्ची की शादी हो रही थी वो किशोरी जतरा टाना भगत उच्च स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई छूट गई है. माता-पिता के कहने पर वह शादी के लिए तैयार हो गई थी. शादी रोकने पहुंचे अधिकारियों के सामने लड़की के परिजनों ने अपनी फरियाद रखी कि बच्ची काफी मनाने के बाद शादी को तैयार हुई थी. विवाह खर्च के लिए उन्होंने कर्ज भी ले रखा है. ऐसे में विवाह नहीं होने पर वे मुश्किलों में फंस जाएंगे, लेकिन बीडीओ ने परिवारवालों की फरियाद नहीं सुनी और शादी रोक दी. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-eccentric-youth-throws-two-minor-sisters-from-the-5th-floor-one-dead/">पटना

: सनकी युवक ने दो नाबालिग बहनों को 5वीं मंजिल से फेंका, एक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही