Search

 
 
 

गुमला लापता बच्ची केस : सरकार ने HC को बताया,  मुख्य आरोपी का नार्को टेस्ट अगस्त में गुजरात में होगा

झारखंड हाई कोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की मुख्य आरोपी सुखमनी उराईन का नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर डायरेक्टरी का फॉरेंसिक साइंस में तीन से 11 अगस्त 2026 के बीच होना है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें
  • हाईकोर्ट ने सरकार से अगली सुनवाई में मांगी कई जानकारियां
  • नार्को टेस्ट की रिपोर्ट व तत्कालीन एसपी पर की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मांगी

Ranchi :   झारखंड हाई कोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की मुख्य आरोपी सुखमनी उराईन का नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर डायरेक्टोरिएट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में तीन से 11 अगस्त 2026 के बीच होना है.

 

सीजेएम, गुमला की अदालत से अनुमति मिलने के बाद गुजरात के गांधीनगर में उसके नार्को टेस्ट के लिए  संपर्क किया गया था. वहां अनुमति मिलने के बाद यह तिथि निर्धारित की गई है. मुख्य आरोपी के नार्को टेस्ट को लेकर पुलिस की टीम गुजरात जाएगी.

 

सुनवाई के दौरान मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) हाजिर हुए. कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से इस केस की जांच से संबंधित जवाब तलब किया, पूछा कि बच्ची को ढूंढने के लिए उनकी ओर से और क्या कदम उठाए गए हैं. कोर्ट ने अगली सुनवाई में सरकार से मुख्य आरोपी के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट और वर्ष 2018 से 2022 तक के गुमला के तत्कालीन एसपी व  मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) के खिलाफ की गई कार्रवाई पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. 

 

अब मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी. बता दें कि गुमला की 6 वर्षीय बच्ची सितंबर 2018 से लापता है. बच्ची की बरामदगी को लेकर उसकी मां चंद्रमुनि उराइन की ओर से हाईकोर्ट में हेवियस कार्पस दायर की गई है, जिस पर अदालत में सुनवाई चल रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही