Gumla News : गुमला डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें लसीका फाइलेरिया (LF) से पीड़ित 15 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया गया. सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा. प्रमाणपत्र मिलने से उन्हें दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण, शिक्षा व रोजगार में आरक्षण, यात्रा रियायत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी.
सिविल सर्जन ने कहा कि एलएफ प्रभावित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना उन्हें उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने मरीजों की पहचान, दस्तावेज संकलन, पंजीकरण व विभागीय समन्वय में सहयोग किया. मौके पर उमेश कुमार, राजीव प्रकाश मिंज, राकेश रोशन साहू, आशा किरण एक्का, संजय रोश लकड़ा, जेराल्ड संजय बाड़ा व अन्य मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.