Search

 
 
 

Gumla News: गुमला में भाजपा ने किया प्रदर्शन, JPSC-JSSC मामले में CBI जांच की मांग

Gumla News: विरोध-प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच CBI से कराने की मांग की. धरना समाप्त होने के बाद भाजपा नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और युवाओं के हित में कार्रवाई करने की मांग की.
 
समाहरणालय परिसर में बीजेपी का धरना-प्रदर्शन

Gumla News: JSSC-CGL और JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच CBI से कराने तथा आंदोलन के दौरान निर्दोष युवाओं पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने गुरुवार को गुमला समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. यह मांग राज्यभर में भाजपा के धरना-प्रदर्शनों का हिस्सा रही है. धरना समाप्त होने के बाद भाजपा नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और युवाओं के हित में कार्रवाई करने की मांग की.


इसे भी पढ़ें:


धरना में पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव सहित पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही