Search

 
 
 

Gumla News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैनपुर कॉलेज की टीम अव्वल, अब दिल्ली में दिखेगा जलवा

राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत प्रतियोगिता में गुमला जिले के होनहारों ने अपनी शानदार कला और प्रतिभा के दम पर पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर की छात्रा संध्या कुमारी और उनकी पूरी टीम ने समूह गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है.
 
  • स्लोगन लेखन में रवीना और रील मेकिंग में तन्वी प्रकाश ने भी जीता तीसरा स्थान
  • प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने दी बधाई

Chainpur/Gumla: राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत प्रतियोगिता में गुमला जिले के होनहारों ने अपनी शानदार कला और प्रतिभा के दम पर पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर की छात्रा संध्या कुमारी और उनकी पूरी टीम ने समूह गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है. 


अब यह टीम देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. इस राज्य स्तरीय मुकाबले में गुमला जिले को सिर्फ समूह गीत में ही नहीं बल्कि अन्य विधाओं में भी सफलता हासिल की. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly

https://lagatar.in/jpsc-jssc-agitation-acs-and-tribal-student-delegation-hold-talks-with-ministers


परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज की ही छात्रा रवीना कुमारी ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि के.ओ. कॉलेज के तन्वी प्रकाश सिंह ने रील मेकिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है.


विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर भी हमारे ये युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे. वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि कड़ा अभ्यास, अनुशासन और मजबूत टीम भावना के कारण ही यह सफलता मिल पाई है. 


बता दें कि गुमला जिले की इस विजेता टीम का सफल नेतृत्व यूनिट-2 की कार्यक्रम अधिकारी अंजना कुजूर और मुक्ति तिग्गा ने किया. इस बेहतरीन कामयाबी पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और क्षेत्र के तमाम शिक्षाप्रेमियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही