Search

 
 
 

Gumla News : समाज कल्याण की योजनाओं को समय पर पूरा करें- डीडीसी

डीडीसी अनिमेष रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, समर एप, पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली समीक्षा की गई.
 
समीक्षा बैठक करते डीडीसी अनिमेष रंजन.

Gumla : गुमला के डीडीसी अनिमेष रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, समर एप, पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली समीक्षा की गई. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए समय पर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. ताकि लक्ष्य पूरा हो सके. 


उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सीडीपीओ व सुपर वाइजर लॉगिन से pendency, FRS और NPCI PENDANCY को खत्म करें. कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की प्रविष्टि समर ऐप में अनिवार्य रूप से करें. साथ ही कुपोषित बच्चों से संबंधित सभी लंबित कार्यों का दस दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी समेत सभी सीडीपीओ व एलएस मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही