Search

 
 
 

Gumla News : एमडीएम बनाने के दौरान गर्म दाल से झुलसी रसोईया, इलाज में मदद की गुहार

Gumla News : बालिका मध्य विद्यालय चैनपुर में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने के दौरान गर्म दाल गिरने से रसोईया प्रबिला खेस झुलस गयी. इलाज का खर्च उठाने में परिवार असमर्थ है. संघ ने प्रबिला खेस के इलाज में सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.
 
फाइल फोटो.

Gumla News : गुमला जिले के बालिका मध्य विद्यालय चैनपुर में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने के दौरान गर्म दाल गिरने से रसोईया प्रबिला खेस झुलस गयी. घटना 12 अगस्त की है. हादसे के बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं और अन्य लोगों ने तत्काल उसकी मदद की. अब इलाज का खर्च उठाने में परिवार असमर्थ है. रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ ने प्रबिला खेस के इलाज में सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.


संघ की प्रखंड अध्यक्ष बासमती देवी व जिलाध्यक्ष देवकी देवी ने भी अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया है. संगठन की ओर से बताया गया कि प्रबिला के पति का निधन हो चुका है और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं. ऐसे में परिवार के लिए इलाज का खर्च उठाना बेहद मुश्किल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही