Search

 
 
 

Gumla News : डीसी ने डुमरी प्रखंड कार्यालय में SIR शिविर का किया निरीक्षण

Gumla News: डीसी ने अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR के तहत प्राप्त दावा व आपत्तियों की जांच उपलब्ध दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप करें.
 
शिविर में अधिकारियों से जानकारी लेते डीसी.

Gumla News : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने बुधवार को डुमरी प्रखंड कार्यालय का दौरा किया. उन्होंने कार्यालय परिसर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे विशेष शिविर का जायजा लिया. शिविर में आए मामलों, मतदाताओं के दस्तावेज, दस्तावेज सत्यापन व निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली. साथ ही संबंधित अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति व उनके निष्पादन के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली.


डीसी ने अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR के तहत प्राप्त दावा व आपत्तियों की जांच उपलब्ध दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप करें. जिन मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज व स्पष्टीकरण की आवश्यकता है, संबंधित मतदाताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं. ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो.


उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, फील्ड स्तर पर सामने आने वाले मामलों में आवश्यकतानुसार वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही