Search

 
 
 

Gumla News : डीसी ने की  DMFT मद की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

डीसी दिलेश्वर महतो ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में DMFT मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास तथा जनसुरक्षा से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी दिलेश्वर महतो.

Gumla : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में DMFT मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास तथा जनसुरक्षा से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिया.

 

https://lagatar.in/corruption-in-jharkhand-recruitments-5-no-matter-who-conducts-investigation-no-one-loses-their-job 

 

स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस की व्यवस्था और एनेस्थीसिया चिकित्सक के लिए अतिरिक्त मानदेय देने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया. वहीं, किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड निर्माण केंद्र को ‘किशोरी’ परियोजना के तहत संचालित करने और युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग व स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाने पर विचार हुआ.


शिक्षा के क्षेत्र में ई-लर्निंग, 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कोचिंग, हाइब्रिड कोर्स, लाइब्रेरी में प्रोजेक्टर तथा मूक-बधिर विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के मुद्दे पर चर्चा की गई. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि DMFT मद की योजनाओं का चयन जनहित, आवश्यकता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें ताकि इसका लाभ जरूरतमंदों व प्रभावित क्षेत्र के लोगों तक पहुंच सके. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही