Search

 
 
 

Gumla News : डीसी ने घरों में जाकर किया मतदाता सूची में नामों का मिलान

Gumla News : डीसी ने दर्जनों घरों में जाकर मतदाताओं और उनके परिजनों से मुलाकात की. साथ ही सूची में दर्ज नामों और अन्य विवरणों का मिलान भी किया.
 
परिवार से जानकारी लेते डीसी.

Gumla News : गुमला जिला प्रशासन ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सत्यापन अभियान तेज कर दिया है. डीसी दिलेश्वर महतो ने बुधवार को लूथरन हाई स्कूल में बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक का जायजा लिया. उन्होंने स्वयं घर-घर पहुंचकर प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन भी किया.


डीसी ने दर्जनों घरों में जाकर मतदाताओं और उनके परिजनों से मुलाकात की. साथ ही सूची में दर्ज नामों और अन्य विवरणों का मिलान भी किया. जहां भी त्रुटि या विसंगतियां सामने आईं, वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों को सुधार कराने का निर्देश दिया.


डीसी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और सूची में दर्ज प्रत्येक मतदाता का विवरण सही हो.


उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का मिलान करें. साथ ही मतदाताओं को भी अपने नाम एवं अन्य जानकारियों की जांच करने के लिए जागरूक करें, ताकि समय रहते त्रुटियों का निराकरण किया जा सके. मौके पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, बीएलओ और बीएलए-2 मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही